3.5 फुट की एक्ट्रेस जूही असलम ने दिया बेटे को जन्म, पिछले साल चोरी-चुपके की थी शादी

कभी टीवी की दुनिया पर राज करने वाली 3.5 फुट हाइट की अभिनेत्री जूही असलम मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जूही असलम ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि वह मां बन चुकी हैं।

Third party image reference
उन्होंने एक तस्वीर को साझा किया जिसमें उनके पति नवजात बच्चे के पैरों को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। तस्वीर को शेयर करते हुए जूही असलम ने बेहद खास मैसेज लिखा है- हर पिता को यह पता होना चाहिए कि उसका बेटा एक दिन उस की राह पर ही चलेगा। उनके संदेश से साफ पता चलता है कि एक बेटे को जन्म देकर वह कितनी खुश है।

Third party image reference
इस अभिनेत्री ने पिछले साल ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करके घर बसाया था। उनके पति का नाम आज तक सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके पति टीवी इंडस्ट्री के लिए ही काम करते हैं। बाबा ऐसो वर ढूंढो सीरियल में काम करने के दौरान ही जूही की पहली मुलाकात अपने पति से हुई थी। शादी के कई महीने बाद इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी का खुलासा किया था।

Third party image reference
अगर बात करें टीवी करियर की तो शादी करने के बाद से जूही छोटे पर्दे से गायब चल रही हैं। आखरी बार वह 2017 में के सीरियल बढ़ो बहू में नजर आई थी। शो में जूही छोटो बुआ के रोल में दिखती थी, जिसे ऑडियंस में काफी पसंद किया।
3.5 फुट की एक्ट्रेस जूही असलम ने दिया बेटे को जन्म, पिछले साल चोरी-चुपके की थी शादी 3.5 फुट की एक्ट्रेस जूही असलम ने दिया बेटे को जन्म, पिछले साल चोरी-चुपके की थी शादी Reviewed by Realpost today on May 23, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.