
फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का ब्रेकअप होना और तलाक होना कोई बड़ी बात नहीं है । हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री नेहा बंसल ने अपने सोशल मीडिया पर एक रोता हुआ वीडियो शेयर करके खलबली मचा दी है और यहां तक कि इन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार भी लगाई है । नेहा बंसल के मुताबिक उनके ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं और पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर रही है ।
Third party image reference
8 महीने पहले हुई शादी और अब अलग भी हो गई अभिनेत्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल 29 मार्च को इस अभिनेत्री ने विजय ठक्कर से शादी की थी, वह एक अमेरिकी नागरिक है । नेहा बंसल भोजपुरी फिल्म 'चंद्रिका' और 'अंबा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है । इसके अलावा वह कई एल्बम में भी नजर आ चुकी है वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है और बिहार में इनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है । वीडियो में नेहा कहती है कि, 'वे 3 दिनों से बिना नहाए और बिना खाए पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई भी इनकी मदद करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है ।
Third party image reference
।नेहा ने आगे बताया कि, 'मेरे माता-पिता भी नहीं है और शादी के खर्च के लिए उन्होंने अपना घर भी बेच दिया था लेकिन विजय ठक्कर यानी नेहा के पति उनको अमेरिका स्थित घर नहीं ले गए और अब वह नेहा को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं अमेरिकी नागरिक हूं और मुझे भारत की नागरिकता से कोई डर नहीं है । नेहा बताती है कि, 'विजय मुझे मार कर चले गए और संपत्ति हड़पने के लिए पति उन्हें प्रताड़ित कर रहा है ।
Third party image reference
माता-पिता ना होने के कारण नेहा बंसल अकेली हो गई है और वे बताती है कि अगर कोई मेरी मदद नहीं करेगा तो मैं आत्महत्या कर दूंगी । अब देखने वाली बात यह होगी कि नेहा बंसल कि आगे कोई पॉलिटिशन मदद करता है या नहीं, क्योंकि माता-पिता ना होने के कारण आज नेहा बंसल का कोई भी नहीं है । शादी के बाद उनके पति ने ही जिंदगी बर्बाद कर डाली।
8 महीने पहले हुई शादी और अब पति से अलग भी हो गई यह अभिनेत्री, कहा- पति ने मारा और..
Reviewed by Realpost today
on
May 22, 2020
Rating:

