
हमारे देश में ना जाने कितने लोग हर रोज कैंसर से जिंदगी की जंग हार जाते हैं । बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो कैंसर के कारण इस दुनिया को छोड़ कर चल बसे । आज एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसके कारण पूरे बॉलीवुड में मातम सा छा गया है । दरअसल बॉलीवुड के उच्च कोटि के कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा तमसी सिद्दीकी का इंतकाल हो गया है, इनकी उम्र मात्र 26 साल थी । इस बात की जानकारी खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है । खबरों के मुताबिक वह पिछले कई सालों से कैंसर से जूझ रही थी और शनिवार को पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली ।
Third party image reference
8 साल से था ब्रेस्ट कैंसर
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक उनकी बहन को पिछले 8 साल से कैंसर था । दरअसल वह जब 18 साल की थी तब उनको ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था यानी पिछले 8 साल से वह इस समस्या से जूझ रही थी । कई बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बहन के कैंसर के बारे में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बता भी चुके हैं। नवाजुद्दीन के भाई बहन का शव पुणे से उनके पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में पहुंच गए हैं जहां उनका पूरा परिवार पहले से ही मौजूद है ।
Third party image reference
खबरों के मुताबिक कल रविवार को बहन सायमा का सुपुर्द ए खाक किया जाएगा । सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी दुख व्यक्त कर रहे हैं और कमेंट में 'रेस्ट इन पीस' लिख रहे ।
Third party image reference
बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' रिलीज हुई थी जिसमें अथिया शेट्टी, नवनी परिहार, करुणा पांडे और विवेक मिश्रा जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे । लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी ।
Third party image reference
आखिर में हम बस यही कहना चाहेंगे कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।
पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रही इस सुपरस्टार की छोटी बहन, कैंसर से हुआ निधन
Reviewed by Realpost today
on
May 26, 2020
Rating:


