अब Hike एप हुआ बंद, जानिए कंपनी ने यूजर्स से क्या कहा

 भारतीय मैसेजिंग ऐप Hike StickerChat बंद हो गया है और यह Google PlayStore और Apple के ऐप स्टोर पर मौजूद नहीं है. Hike StickerChat के CEO कविन भारती मित्तल ने 6 जनवरी को इस ऐप को बंद करने की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'आज हम घोषणा कर रहे हैं कि हम जनवरी 21 को स्टिकरचैट को बंद कर देंगे. हम आप सभी को अपने विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं. हम आपके बिना यहां तक नहीं पहुंच सकते थे. आपका सारा डेटा ऐप में डाउनलोड करने के लिए मौजूद होगा.'



14 जनवरी को किया था ट्वीट (Tweeted on 14 January)

14 जनवरी को artificial intelligence-powered Indian unicorn ने ऐप को बंद करने के बारे में ट्वीट किया था और कहा था कि  'आखिरकार अब हमारे लिए हाइक स्टिकरचैट को विदाई देने का वक्त आ गया है. आपके प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद. आपके साथ हमारा संबंध ही हमारे लिए दुनिया है और इसलिए हम आपको हमारे नए और रोमांचक ऐप पर देखने के लिए उत्सुक हैं.' कंपनी ने अपने यूजर्स को एक बयान जारी कर कहा कि वो 14 जनवरी 2021 को रात 11:59 बजे तक अपने प्लेटफॉर्म से अपनी चैट export कर लें. आप 15 फरवरी 2021 तक किसी भी इश्यू के लिए हमें care@hike.in पर संपर्क कर सकते हैं.

अब Hike एप हुआ बंद, जानिए कंपनी ने यूजर्स से क्या कहा अब Hike एप हुआ बंद, जानिए कंपनी ने यूजर्स से क्या कहा Reviewed by Realpost today on January 18, 2021 Rating: 5
Powered by Blogger.