बॉलीवुड में दुःख की लहर दिल का दौरा पड़ने से एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता

 बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ केवल 40 वर्ष के थे। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीती रात वह दवा खाकर सो गया और सुबह नहीं उठा। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना-माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे।



सिद्धार्थ कल रात तक ठीक थे

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। मॉडलिंग और एक्टिंग में उनकी कभी दिलचस्पी नहीं रही। सिद्धार्थ हमेशा से बिजनेस करना चाहते थे। वह अपने लुक्स से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार अपनी मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ बिना पोर्टफोलियो लिए यहां पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर उन्हें सेलेक्ट कर लिया।

सिद्धार्थ ने अपनी मां के कहने पर अनिच्छा से इस प्रतियोगिता में भाग लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इससे उनकी किस्मत बदल जाएगी। इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने जीत हासिल की। इसके बाद सिद्धार्थ को 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया. वहां भी सिद्धार्थ ने जीत हासिल कर देश का नाम रौशन किया.

सिद्धार्थ ने वापस आने के बाद भी मॉडलिंग जारी रखी। बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के व्यावसायिक विज्ञापन में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में लीड रोल मिला। हालांकि इस सीरियल से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्हें कलर्स टेलीविजन के शो ‘बालिका वधू’ में शिव का रोल मिला। सिद्धार्थ ने इस सीरियल से पहचान बनाई थी।

इसके बाद सिद्धार्थ कलर्स के शो ‘दिल से दिल तक’ में रश्मि देसाई के साथ नजर आए। इस सीरियल में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उन्होंने साल 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। इस शो के जज करण जौहर थे। सिद्धार्थ के लुक्स से प्रभावित होकर करण ने शो के बाद सिद्धार्थ को उनकी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी अहम रोल दिया।

बॉलीवुड में दुःख की लहर दिल का दौरा पड़ने से एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता बॉलीवुड में दुःख की लहर दिल का दौरा पड़ने से एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता Reviewed by Realpost today on September 02, 2021 Rating: 5
Powered by Blogger.