सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । 34 साल के सुशांत की असामयिक मौत के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर है । सुशांत के निधन से दुखी उनके फैंस गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जमकर खरी - खोटी सुना रहे हैं । सोशल मीडिया पर कोई उन्हें बेवफा तो कोई हत्यारी बता रहा है । बता दें कि 21 जनवरी को सुशांत के 34 वें जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने उनके साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं । इसी पोस्ट पर सुशांत के फैन्स रिया को जमकर खरी - खोटी सुना रहे हैं । एक शख्स ने लिखा , ' इस हत्यारी को जेल में डाल दो ' । एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा , अपने दोस्त सुशांत के लिए पोस्ट नहीं लिखी ? एक और शख्स ने लिखा- ' अगर बेवफा तुझको पहचान जाते , खुदा की कसम हम मोहब्बत ना करते । हालांकि कुछ लोग रिया के सपोर्ट में भी उतरे हैं । एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा , हो सकता है कि सुशांत की आत्महत्या के पीछे रिया की कोई गलती न हो । बिना कुछ जाने रिया को जिम्मेदार ठहराना बंद करना चाहिए । बता दें कि रिया सुशांत की मौत के 24 घंटे बाद कूपर अस्पताल पहुंचीं । इसी अस्पताल में सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया । रिया को अस्पताल के बाहर देखा गया । बाद में रिया सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं । सुशांत और रिया करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे । पुलिस सुशांत की मौत के मामले में रिया से भी पूछताछ करेगी । रिया मेरे डैड की मारुति , सोनाली केबल , बैंक चोर , हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं । सुशांत की मौत के बाद लोग भाई - भतीजावाद ( नेपोटिज्म ) करने वाले सेलेब्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं । उनका कहना है कि सुशांत एक अच्छे कलाकार थे , लेकिन कोई स्टार किड नहीं । शायद यही वजह है कि उन्हें इस इंडस्ट्री में ये सब देखना पड़ा । सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म ' छिछोरे ' थी । उनकी मौत पर बॉलीवुड में सदमा पहुंचा है । इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राहुल गांधी , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया है ।
सुशांत की मौत के 24 घंटे बाद पहुंची गर्लफ्रेंड तो भड़के फैन्स , बोले- अगर बेवफा तुझको पहचान जाते ..
Reviewed by Realpost today
on
June 17, 2020
Rating:
Reviewed by Realpost today
on
June 17, 2020
Rating:
