टीवी इंडस्ट्री ने तगड़ी टीआरपी और सुपरहिट शोज़ देकर साबित कर दिया है कि यह इंडस्ट्री बॉलीवुड से कम नहीं है। टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स दर्शकों के दिलों पर सालों से राज कर रहे हैं। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के गलियारों से बहुत दुखद खबर सामने आयी है। एक मशहूर टीवी एक्टर का निधन हो गया है।
Image- bollywoodlife.com
हमें काफी दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि टैलेंटेड एक्टर कुशल पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। कुशल को आखिरी बार सीरियल 'इश्क़ में मरजावां' में देखा गया था। कुशल ने पास्ट में 'फियर फैक्टर' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज़ में भाग लिया था।
Image- timesofindia.indiatimes.com
कुशल फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' और करण जौहर की मूवी 'काल' में भी काम कर चुके हैं। कुशल की मृत्यु 37 वर्ष की छोटी आयु में हो गयी है, ये बात इस दुःख को और गहरा कर देती है। अभिनेता करणवीर बोहरा ने इंस्टाग्राम के ज़रिए ये दुखद खबर दुनिया को बताई।
Image- bharatstudent.com
करणवीर और कुशल करीबी दोस्त थे, करणवीर ने अपने मैसेज में लिखा-"तुम्हारी मृत्यु ने मुझे अंदर तक हिला के रख दिया है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मुझे पता है कि तुम बहुत अच्छी जगह पर हो, तुम्हारी बहुत याद आएगी"।
Image- serialxpress.com
इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री गम में डूब गयी है। करणवीर की पोस्ट पर रवि दुबे ने हैरानी जताते हुए कमैंट किया-"क्या???" और वहीँ श्वेता तिवारी को भी सदमा लगा है। श्वेता ने लिखा-"क्या? हे भगवान! कब और कैसे??"।
Image- latestly.com
गायक बाबा सहगल ने भी ट्वीट करके कुशल के निधन पर शोक जताया। हालांकि कुशल की मृत्यु की सटीक वजह सामने नहीं आई है पर 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की रिपोर्ट की मानें तो कुशल ने बीती रात अपने बांद्रा वाले घर में आत्महत्या की है। आप कुशल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना मत भूलें।
37 साल की उम्र में इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, गम में डूबी पूरी टीवी इंडस्ट्री
Reviewed by Realpost today
on
June 05, 2020
Rating:




