अंकिता लोखंडे ने फ्लैट की EMI पर बताया सच तो सुशांत की बहन और जिगरी दोस्त बोले- 'हमें तुम पर गर्व है'

अंंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपनी सफाई में दो पोस्ट शेयर किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बैंक अकाउंट से हर महीने कटने वाली किश्त और फ्लैट के कागज की फोटोज शेयर की हैं.

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में रोज नई जानकारियां सामने आ रही है. हाल ही में इस खबर ने सभी को चौंकी दिया कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के फ्लैट की ईएमआई (EMI) भर रहे थे. ये खबर तेजी से वायरल हुई तो इस खबर की सच्चाई को अंकिता ने सभी के सामने सबूत के साथ दिया. उन्होंने अपने फ्लैट की रजिस्ट्री के कागजात और अपने बैंक खातों का एक साल का विवरण सोशल मीडिया पर शेयर किया और फिर इस बात को दोहराया कि सुशांत को न्याय मिलना चाहिए. अंकिता की इस पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूृत का बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kriti) और सुशांत के जिगरी दोस्त महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) ने पोस्ट पर कमेंट किया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर अचानक ये चर्चा होने लगी कि सुशांत की जिंदगी में जो लड़की थी, उसकी घर की ईएमआई वह रिश्ता टूट जाने के बाद भी चुकाते थे. इस खबर के साथ सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का नाम जोड़ा जाने लगा. खबर जब सुर्खियां बनने लगीं तो अंकिता खुद सामने आई हैं और उन्होंने लोगों के सामने सबूत देते हुए अपनी बात रखी है. अंकिता के इस कदम का फैंस और उनके दोस्त काफी सराहना कर रहे हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kriti) के साथ सुशांत-अंकित दोनों के अच्छे दोस्त महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) ने उनके इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
अंकिता लोखंडे ने फ्लैट की EMI पर बताया सच तो सुशांत की बहन और जिगरी दोस्त बोले- 'हमें तुम पर गर्व है' अंकिता लोखंडे ने फ्लैट की EMI पर बताया सच तो सुशांत की बहन और जिगरी दोस्त बोले- 'हमें तुम पर गर्व है' Reviewed by Realpost today on August 16, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.