विकास दुबे की पत्‍नी ऋचा और बेटे को पुलिस ने किया रिहा

नई दिल्‍ली: आखिरकार 5 लाख रुपये के इनामी बदमाश और 8 पुलिसकर्मियों की हत्‍या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस ने कल उसको उज्‍जैन से गिरफ्तार किया था, उसके साथ ही कल रात ही उसकी पत्‍नी ऋचा दुबे को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने बताया कि उसकी पत्‍नी को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है और बेटा छोटा होने के कारण उसके साथ हैं। अब खबर आ रही है कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे और उसके बेटे को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

क्‍यों पलटी गाड़ी
एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी ने बताया कि कैसे कुछ गाड़ियों से पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस को स्पीड में गाड़ी दौड़ानी पड़ी और दुर्घटना हो गई। इस दौरान यूपी एसटीएफ (UP STF) भी साथ थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि विकास दुबे को ला रहे काफिले के पीछे कुछ गाड़ियां लगी हुई थीं। यह लगातार पुलिस के काफिले को फॉलो कर रही थीं, जिसकी वजह से गाड़ी तेज़ भगाने की कोशिश की गई। बारिश तेज़ थी, इसलिए गाड़ी पलट गई।
लगी थी चार गोलियां
कानपुर के हैलेट अस्पताल के डॉक्टर का बयान सामने आया है। विकास दुबे को चार गोलियां लगी थीं, तीन गोलियां सीने के आसपास लगी थी और एक हाथ में थी।
ऐसे मारा गया विकास दुबे
गाड़ी से विकास दुबे को उज्जैन से यूपी एसटीएफ की टीम ला रही थी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी पलट गई। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने आसपास के खेतों में भागने की कोशिश की। पुलिसवाले जबतक संभल पाते यूपी के सबसे बड़े गैंगस्टर विकास दुबे ने पुलिसवाले से हथियार छीन लिया। हथियार छीनकर विकास दुबे भागने लगा और लगातार पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। पुलिसवालों ने विकास पर कुछ देर तक गोलियां चलाईं और फिर विकास दुबे मारा गया। इस मुठभेड़ में 4 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।
उज्‍जैन में हुआ था गिरफ्तार
कल ही बड़े नाटकीय अंदाज में विकास दुबे उज्जैन से पकड़ा गया था। आंख पर काला चश्मा और हाथ में बैग लिए विकास दुबे पूरे पुलिस महकमे को गच्चा देकर बेखौफ महाकाल के दर पर पहुंचा था। उज्जैन में विकास पकड़ा गया और देर शाम यूपी एसटीएफ को विकास सौंपा गया था।
विकास दुबे की पत्‍नी ऋचा और बेटे को पुलिस ने किया रिहा विकास दुबे की पत्‍नी ऋचा और बेटे को पुलिस ने किया रिहा Reviewed by Realpost today on July 11, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.